नई दिल्ली.
जाने-माने कार्डियोलाजिस्ट पी. वेणुगोपाल ने आज कहा कि सर्वोच्च न्यायलय ने मुझे हटाने के लिए बनाए गए कानून को असंवैधानिक बताकर संसद की पोल खोल दी है। वेणुगोपाल ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आखिरकार सत्य की जीत हुई, इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है।
हालांकि वेणुगोपाल ने पत्रकारों से सीधे बात नही की लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया डॉ. अनिल के माध्यम से मीडिया तक पहुंचाया। डॉ. अनिल ने वेणुगोपाल की बात रखते हुए कहा कि अदालत ने संसद के खेल को फेल कर दिया है। डॉ. अनिल ने रामदौस की तरफ इशारा करते हुए कहा लेकिन उनका नाम नहीं लिया। गौरतलब है कि वेणुगोपाल और रामदौस के बीच विवादों में रेसिडेंट डॉक्टर एशोसिएसन ने हमेशा ही वेणुगोपाल का साथ दिया।
रेसिडेंट डॉक्टर एशोसिएसन ने वेणुगोपाल से अपील की है कि वे जल्द से जल्द पदभार संभालें।
संबंधित खबरें
* वेणुगोपाल केस में अदालत का फैसला सही:भाजपा
* एम्स निदेशक वेणुगोपाल को राहत