HomeNewsInternational International

शरीफ और जरदारी की आज लंदन में मुलाकात

इस्लामाबाद.आसिफ अली जरदारी और नवाज शरीफ पाकिस्तान में पिछले साल आपातकाल घोषित किए जाने के बाद बर्खास्त किए गए न्यायाधीशों की बहाली को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता नवाज शरीफ के बीच गुरुवार को लंदन में मुलाकात का कार्यक्रम है।

सूत्रों के अनुसार दोनों नेता दोपहर के भोजन के दौरान इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। नवाज शरीफ इन दिनों लंदन में हैं वहीं जरदारी बुधवार रात को लंदन के लिए रवाना हो गए। न्यायाधीशों की बहाली को लेकर पिछले सप्ताह दोनों नेताओं के बीच दुबई में भी बातचीत हुई थी।

दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में 60 से अधिक न्यायाधीशों की बहाली को लेकर एक समिति के गठन पर सहमति बनी थी। बाद में दोनों दलों के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में एक मसौदा तैयार किया। इस मसौदे पर अंतिम निर्णय जरदारी और शरीफ लेंगे।

पाकिस्तान के कानून मंत्री फारुक एच. नाइक ने कहा कि बुधवार रात गठबंधन के सदस्यों और न्यायविदों ने मसौदे को लेकर अपना काम पूरा किया। वैसे न्यायाधीशों की बहाली को लेकर दोनों दलों के नेताओं और वरिष्ठ न्यायविदों के बीच कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई।

नाइक ने कहा कि न्यायाधीशों की बहाली को लेकर तैयार किए मसौदे पर अंतिम निर्णय पार्टी प्रमुख लेंगे। उन्होंने का कि दुबई बैठक में ही निर्णय लिया गया था कि इस संबंध में अंतिम निर्णय दोनों दलों के प्रमुख लेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: