HomeSportsOther Sports Other Sports

एटीपी के व्यस्त कार्यक्रम से खफा हैं नडाल

रोम.रफेल नडाल क्ले कोर्ट टेनिस के बादशाह रफेल नडाल ने ‘एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स’ (एटीपी) के व्यस्त कार्यक्रम पर गहरी नाराजगी जताई है।

नडाल ने इस ओलंपिक वर्ष में एटीपी के कार्यक्रम के प्रति बढ़ती शिकायतों के बीच एटीपी प्रमुख इटिन्ने डी विलियर्स से कोई बात करने से इंकार कर दिया। नडाल ने कहा कि मेरे पास इस आदमी से बात करने के लिए कुछ नहीं है। उसे समझ पाना बहुत मुश्किल काम है।

इससे पहले नडाल और रोजर फेडरर समेत शीर्ष 20 में शुमार कई टेनिस खिलाड़ियों ने एटीपी प्रमुख को पत्र लिखकर व्यस्त कार्यक्रम और हैंबर्ग ओपन के मास्टर्स श्रृंखला से निष्कासन पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।

इससे पहले नडाल रोम मास्टर्स ओपन टेनिस प्रतियोगिता में लगातार चौथी बार अपने खिताब की रक्षा के लिए उतरे नडाल कल दूसरे दौर के मैच में हमवतन खिलाड़ी जुआन कालरेस फरेरो से 7-5, 6-1 हार गए थे।

पैर में छालों की परेशानी से जूझ रहे नडाल की पिछले एक साल में क्ले कोर्ट पर यह मात्र दूसरी पराजय थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: