HomeBusinessCorporate Corporate

एचएसबीसी से 1.59 लाख डाटा गायब

हांगकांग. दुनिया के बड़े बैंकों में से एक एचएसबीसी ने आज स्वीकार किया कि उसकी हांगकांग स्थित एक शाखा से लगभग 1.59 लाख खातों के डाटा खो गए हैं। बैंक की इस स्वीकारोक्ति के बाद लोगों में काफी रोष है।

खोए हुए डाटा में इन सभी खातों के धारकों के नाम, उनके खाता नंबर और लेन-देन की विस्तृत जानकारी शामिल है। बैंक ने कहा कि खोए हुए डाटा में ग्राहकों के पिन नंबर और उनकी ‘यूजर आईडी’ शामिल नहीं है और तगड़ा सुरक्षा कवच होने के कारण किसी के इसे भेद पाने की संभावना भी कम ही है।

बैंक के मुताबिक ये डाटा बैंक की क्वुन तांग शाखा में एक इंटरनेट सर्वर में रखा हुआ था। यह सर्वर उस समय खो गया जब उसकी मरम्मत की जा रही थी।

बैंक ने इस बात की रिपोर्ट 26 अप्रैल को ही पुलिस में कर दी थी और हांगकांग के मुद्रा प्राधिकरण को भी जानकारी दे दी थी।

घटना से नाराज ग्राहकों ने बैंक से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

उधर, स्थानीय ‘लेजिस्लेटिव काउंसिल’ के अध्यक्ष जेम्स टो ने कहा है कि बैंक को इस बात की जानकारी अपने ग्राहकों तक और जल्दी पहुंचानी चाहिए थी।

हांगकांग मुद्रा प्राधिकरण (एचकेएमके) ने भी बैंक से कहा है कि वह प्रभावित ग्राहकों से जल्द से जल्द संपर्क बनाए और उन्हें उचित सलाह दे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
ajay
Thursday, 8th May 2008, 20:21
keep your bank statements for at least last 6 months to a year.