HomeNewsNational National

जम्मू-कश्मीर में बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 मरे

जम्मू. जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के पास गुरुवार को एक बस के चिनाब नदी में गिर जाने से कम से कम 40 लोगों के मरने की आशंका हैं, जबकि चार लोग अपनी जान बचाने में सफल हो गए।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने कहा कि राहत कार्य जारी है और अब तक 10 शवों को निकाला जा चुका है।

दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों को किश्तवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बस एक निजी परिवहन कंपनी की थी और वह किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: