Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood लंदन.
पूर्व सुपरमॉडल सिंडी क्रावफोर्ड को अफसोस है कि प्रसिद्धि के शिखर पर रहते हुए उसने जीवन में कभी मस्ती नहीं की। तब वह बहुत संवेदनशील थी।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार क्रावफोर्ड कहती हैं कि जब वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सुंदरियों में से एक थी, तब के मुकाबले आज 40 वर्षीय शादीशुदा मां बनने के बाद वह ज्यादा आकर्षक और सेक्सी महसूस करती हैं।
उन्होंने कहा कि मैं पहले इतनी आकर्षक नहीं थी। काम के अलावा मैं हमेशा घबराई हुई रहती थी। मैं एक कोने में रखी गई पुस्तक की तरह थी।
क्रावफोर्ड ने माना कि किशोरावस्था में उसने न कभी नशा किया और न ही सेक्स, लेकिन अब ऐसा नहीं है। वह कहती हैं कि कई बार पति और उनके दोस्तों के सामने अब वह टेबल पर नाच भी सकती हैं।