Sports
Other Sports Other Sports इपोह (मलेशिया).
संदीप सिंह की हैट्रिक के बावजूद भारत अपनी असफलता के सिलसिले को नहीं तोड़ा सका। भारत 2-0 से बढ़त बनाने के बाद अजलान शाह कप के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 3-4 से हार गया।
टीम में वापसी करने वाले संदीप ने तीनों पेनाल्टी कार्नर भुनाए लेकिन न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार वापसी करते हुए पहले हाफ में दो और दूसरे हाफ में दो गोल करके पूरे अंक अर्जित किए। न्यूजीलैंड के लिए एंड्रयू हैवर्ड, साइमन चाइल्ड, फिलीप बरोज और गारेथ ब्रुक्स ने गोल दागे।
भारत की शुरुआत अच्छी रही और संदीप ने दो पेनाल्टी कार्नर भुनाकर उसे 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद हैवर्ड ने पेनाल्टी कार्नर पर पहला गोल करके भारत की बढ़त कम की। इसके बाद चाइल्ड के गोल से स्कोर 2-2 हो गया।
दूसरे हाफ में न्यूजीलैंड का दबदबा रहा। फिलीप और ब्रुक्स ने लगातार गोल करके टीम को जीत दिलाई। भारतीय टीम कोई भी मैदानी गोल नहीं कर सकी लेकिन इस सत्र में उसे पेनाल्टी कार्नर मिला। संदीप ने एक बार फिर अचूक निशाना लगाया लेकिन कीवी टीम की बढ़त को भारत अंत तक कम नहीं कर सका।