वाशिंगटन.
चिकित्सा विज्ञानियों ने मस्तिष्क के एक एंजाइम को रोक कर न केवल भूख को घटाने और शरीर के वजन को कम करने में सफलता हासिल की है बल्कि इससे रक्त शर्करा के स्तर को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
डच्यूक विश्वविद्यालय के शोधकर्ता टोनी मीन्स ने कहा कि हमें यकीन है कि हमने एक महत्वपूर्ण एंजाइम (सीएएमकेके2) की पहचान कर ली है जो भूख को नियंत्रित करने, वजन कम करने और रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में महती भूमिका निभा सकता है।
चूहों पर किए गए प्रयोग में वैज्ञानिकों ने देखा कि सीएएमकेके2 एंजाइम को रोक देने पर वे दूसरे चूहों की तुलना मेंअपेक्षाकृत कम खाना खाते हैं और उनके वजन में भी कमी पायी गई।
इन चूहों को अधिक वसा वाला खाना खिलाने पर वैज्ञानिकों ने पाया कि सामान्य चूहों में मधुमेह के लक्षण पैदा हो गए जबकि सीएएमकेके2 से रहित चूहों पर उसका कोई असर नहीं पड़ा।
शोध के अध्ययन की रिपोर्ट ‘सेल मेटाबोलिज्म’ के मई अंक में प्रकाशित किए जाएंगे।