HomeNewsInternational International

इराक में ब्रिटिश दूतावास के कर्मचारियों का यौन र्दुव्‍यवहार का आरोप

लंदन. इराक की राजधानी बगदाद के ब्रिटिश दूतावास के इराकी कर्मचारियों ने यौन र्दुव्‍यवहार का आरोप लगाया है।

टाइम्स समाचार पत्र में बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश विदेश ने एक इराकी महिला सफाईकर्मी और दो रसोइयों ने शिकायत दर्ज की है। इन लोगों ने अरोप लगाया है कि ब्रिटिश दूतावास में यौन शोषण काफी दिनों से जारी है।

यह आरोप एक अमेरिकी कंपनी केबीआर में काम करने वाले ब्रिटिश कर्मचारियों पर लगाए गए हैं। ह्यूस्टन (टेक्सास) स्थित यह कंपनी कई दूतावासों में खान-पान व्यवस्था का प्रबंधन करती हैं। इसके ग्राहकों में पेंटागन भी शामिल है। कंपनी ने इन आरोपों की सत्यता से इंकार किया है।

महिला सफाई को यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया। उसके आरोप की पुष्टि करने वाले दोनों रसोइयों को भी अपने काम से हाथ धोना पड़ा।

समाचारों के अनुसार यौन शोषण के शिकार अन्य कर्मचारी नौकरी से निकाले जाने के डर से चुप हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: