Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsNational National

महंगाई काबू में आने का विश्वास: पीएम

बेंगलुरु. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कहना है कि यूपीए सरकार आने वाले महीनों में महंगाई पर काबू कर लेगी व उनकी सरकार ने गरीब व असहायों को महंगाई की मार से बचाने के भरसक प्रयास किए हैं।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले चार सालों में केरोसीन तथा एलपीजी की कीमतों से खास छेड़छाड़ नहीं की। पेट्रोल व डीजल के दाम भी ज्यादा नहीं बढ़ाए गए।

अंतरराष्ट्रीय कारणों से बढ़ी कीमतें :
प्रधानमंत्री ने कहा कि महंगाई बढ़ने के पीछे कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी है। उन्होंने कहा कि जहां वर्ष 2004 में कच्च तेल 35 डालर प्रति बैरल था, वहीं ये 2008 में बढ़कर 120 डालर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है।

भारी कीमत सहन कर रही है सरकार:
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीपीएल श्रेणी के लिए खाद्यान्न की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए गेहूं व चावल का समर्थन मूल्य बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है।

हर क्षेत्र का विकास :
प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार के शासनकाल में समाज के सभी वर्ग का विकास हुआ है।

कोई ठोस आधार नहीं : लेफ्ट
वाम दलों का कहना है कि प्रधामंत्री की महंगाई कम होने की बात के पीछे कोई ठोस आधार नहीं है। परमाणु मुद्दा अब खत्म हो चुका है, पर अमेरिका अपने स्वार्थ के लिए इसे फिर से छेड़ सकता है। वामदलों ने हालांकि महिला आरक्षण विधेयक पर आम राय स्थापित करने की बात कही है।

एक फीसदी कम होगी महंगाई :
उद्योग राज्यमंत्री अश्विनी कुमार का कहना है सरकार महंगाई थामने के लिए और कड़े उपाय करेगी, जिससे आने वाले दो माह में महंगाई की दर में कम से कम एक फीसदी की कमी देखने को मिलेगी।

* मैं संतुष्ट हूं ‘मैं पूर्णतया संतुष्ट हूं साथ ही मुझे भरोसा है कि हम महंगाई को काबू कर लेंगे। यह हमारा वायदा है।’
- डॉ. मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: