Manoranjan
Movie Masala Movie Masala नई दिल्ली.
वैसे तो खौफ और क्रिकेट का दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है, लेकिन बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ‘भूतनाथ’ में काम करने वाले बाल कलाकार अमन सिद्दीकी के लिए इस फिल्म का अनुभव कुछ ऐसा ही रहा।
अमन (9) फिल्म में भूत बने अमिताभ के साथ जहां डरावने दृश्य करता था, वहीं खाली समय मिलने पर उनके साथ क्रिकेट खेलता था। उसने कहा, ‘अमिताभ अंकल के साथ काम करना अनुभव भरा रहा। वे मुझे बताते थे कि किस तरह खुद को कैमरे की फ्रेम के बाहर जाने से बचाया जाए। हमारा सबसे प्रिय पासटाइम क्रिकेट होता था। वे इस खेल को काफी गंभीरता से खेलते हैं।’
अमन पहले भी अमिताभ के साथ फिल्म ‘एकलव्य’ और कुछ विज्ञापनों में काम कर चुका है। जब उससे पूछा गया कि उसे बिग बी के बारे में कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद है तो उसने कहा, ‘वे बहुत अच्छे इंसान हैं। हम दोनों के बीच काफी अच्छी समझ है। लोकल आउटडोर शूटिंग के दौरान भी वे मजेदार चुटकुले सुनाकर मुझे व्यस्त रखते थे।’