HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

बारिश से प्रभावित हुई फसलें

होशंगाबाद/सीहोर. होशंगाबाद और सीहोर जिले में गुरुवार को अचानक हुई बारिश और आंधी से जहां खुले में रखा गेहूं गीला हो गया, वहीं आम की फसल को भी नुकसान हुआ है। सीहोर जिले के रेहटी क्षेत्र में ओले भी गिरे।

गुरुवार को होशंगाबाद में दोपहर बाद मौसम में हुए अचानक बदलाव के बाद आंधी चली और कुछ देर की बारिश से समूचे जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जहां बाजार में व्यवसाय प्रभावित हुआ, वहीं मंडी परिसरों में रखा गेहूं भी गीला हो गया। बाबई क्षेत्र में आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों में चिंता बढ़ गई है। हवाओं के थमने के बाद होशंगाबाद, इटारसी सहित आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इस दौरान बिजली भी गुल रही। इसी तरह हरदा, पिपरिया, खिरकिया, टिमरनी क्षेत्र में आसमान में बादल शाम तक छाए रहे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की खबर भी है।

सीहोर जिले के बुदनी, शाहगंज, रेहटी, नसरुल्लागंज सहित अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को तेज हवाएं चलने के साथ ही जमकर बारिश हुई। रेहटी क्षेत्र के कई गांवों में ओले गिरने के समाचार हैं। बारिश से समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर बाहर पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया, वहीं आंधी से आम की फसल झड़ गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: