HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

बच्चों को मिल सकेगा सस्ता और सुलभ न्याय

शिवपुरी. जिले में ही अब बच्चों को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिल सकेगा। किशोर न्यायालय की स्थापना होने के बाद अब शहर समेत जिले के किसी बच्चे को न्याय पाने के लिए अन्य शहर नहीं जाना पड़ेगा ।

यह बात मंगलम संस्था के सभागार मे किशोर न्यायालय के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीके पालीवाल ने कही । उन्होंने कहा कि इस न्याय बोर्ड की स्थापना से जिले के किशोरों के मामलों की सुनवाई जल्दी दोगी साथ ही उनके अभिभावकों पर खर्च का ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जिले में करीब 300 किशोरों के मामले लंबित हैं जिनका निराकरण आगामी तिथि से शुरू होगा ।

इस अवसर पर सीजेएम पीके शर्मा ने कहा कि जिले मे इस बोर्ड की स्थापना से किशोरों को त्वरित और सस्ता न्याय मिल सकेगा । मंगलम संस्था के सचिव राजेन्द्र मजेजी ने कहा कि मंगलम परिसर में अभी अस्थायी तौर पर किशोर न्याय बोर्ड की शुरूआत की गई है, जिसमें जिले के किशोर लाभान्वित होंगे । इस अवसर पर उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे अन्य रचनात्मक कार्यो की जानकारी दी । न्यायबोर्ड के शुभारंभ अवसर पर परिवीक्षा अधिकारी बीडी शर्मा ने बताया कि जिले में बालगृह की स्थापना तैयारी की जा रही है।

इस अवसर पर किशोर न्यायालय के प्रधान मजिस्ट्रेट आशीष श्रीवास्तव,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय तिवारी, किशोर न्याय समिति के सदस्य प्रहलाद भारती एवं श्रीमती मंजू गुप्ता,मंगलम संस्था के सदस्य सांवलदास गुप्ता,रामशरण अग्रवाल,प्रमोद गर्ग ,पीसी गुप्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अरुण अपेक्षित ने एवं कार्याक्रम के समान पर अतिथियों का आभार प्र्दशन प्रहलाद भारतीय ने किया ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: