कोटपूतली. कोटपूतली में गुरुवार सवेरे करीब 8.15 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इनसे घबराकर घरों में बैठे लोग बाहर आ गए। कहीं कोई जान-माल की हानि नहीं हुई । भूकंप के झटके लगते ही पेड़ों पर बैठे पक्षी उड़ने लगे।