HomeNewsMetrosIndore Indore

शिक्षकों को वेतन सीधे भोपाल से

इंदौर. प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों के पहली से बारहवीं तक के शिक्षकों का वेतन भोपाल से सीधे बैंक खाते में जमा करने की तैयारी है। इसके लिए इंदौर जिले के सभी 7,500 शिक्षकों की जानकारी कम्प्यूटराइज्ड कर भोपाल भेजने की तैयारी है। फिलहाल वेतन संकुल के माध्यम से मिलता है।

संकुल स्तर पर वेतन पत्रक बनाने में शिक्षकों व कर्मचारियों के अटैचमेंट और वितरण में आने वाली परेशानियों को देखते हुए कुछ महीने पहले राज्य शिक्षा केंद्र के आयुक्त राधेश्याम जुलानिया ने वेतन निकालने की केंद्रीय व्यवस्था का सुझाव दिया था। ऐसी व्यवस्था पुलिस विभाग में है। इसके क्रियान्वयन के लिए सभी जिलों के शिक्षकों का डाटा कम्प्यूटराइज्ड किया जा रहा है। इसके लिए भोपाल से भेजे गए फार्मेट में वेतन, योग्यता, अनुभव, वेतन, ग्रेेड, पदस्थापना आदि की जानकारी होगी। इसके आधार पर आयुक्त, लोकशिक्षण कार्यालय प्रत्येक शिक्षक का एक कोड तय करेगा। उससे ही मुख्यालय शिक्षकों के खाते में वेतन जमा कर देगा।

जिला शिक्षा केंद्र जुटा रहा है डाटा
जिला शिक्षा केंद्र समन्वयक डॉ. अवनीश दीक्षित ने बताया फिलहाल सभी शिक्षकों का डाटा तैयार किया जा रहा है। इसका उपयोग कैसे होगा? लोक शिक्षण संचालनालय तय करेगा।

एक क्लिक पर पूरी जानकारी
जिला शिक्षा अधिकारी माया मालवीय ने बताया डाटा कम्यूटराइज्ड होने के बाद प्रदेश के किसी भी शिक्षक की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। उसके बाद शिक्षकों की पदस्थापना में होने वाली गफलत से निजात मिलेगी। विभाग की यह योजना कब तक पूरी होगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं की गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: