HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

किसी से कुछ कहना मना है!

मुंबई.शाहरुख खान के नए गेम शो ‘क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं’ में पहली करोड़पति बनने का श्रेय भुवनेश्वर की एक महिला को गया है। सोमवार को शूट किया गया यह एपिसोड, टीवी पर ११ जून को दिखाया जाने वाला है। इस तरह के किसी क्विज शो में से एक करोड़ रुपए जीतने वाली यह पहली महिला है, लेकिन अभी चैनल द्वारा इस खबर को मीडिया से भी छुपाए रखने का काफी प्रयास किया जा रहा है। उनका मानना है कि इससे उस खास एपिसोड का सस्पेंस खत्म हो जाएगा। वाकया कुछ इस तरह है कि कार्यक्रम की शूटिंग चल रही थी।

इसी शूटिंग में भुवनेश्वर की एक महिला ने एक करोड़ रुपए तक का सफर तय कर सबको चौंका दिया। जैसे ही इस महिला ने एक करोड़ जीते सेट पर खुशी का माहौल बन गया, क्योंकि किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी कि कोई महिला यहां तक पहुंच सकती है। यह महिला अपने भाई के साथ शो में हिस्सा लेने आई थी। करोड़पति बनी महिला की शूटिंग जब खत्म हुई, तब तुरंत ही चैनल के अधिकारियों ने महिला को दफ्तर में बुलाकर शो के नियमों की जानकारी दी और उसे शर्तो का हवाला दिया।

यह महिला इस बारे में तब तक किसी से बात नहीं कर सकती, जब तक कि इस एपिसोड का प्रसारण न हो जाए। इसके साथ ही सैफ और करीना ने भी हाल ही में इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और शूटिंग की। इन दोनों ने शो द्वारा जीती हुई सारी रकम सोशल वर्क के लिए दान देने का निर्णय लिया है। करीना और सैफ के शो के प्रदर्शन की तारीख को भी अभी छुपाकर रखा गया है। यही नहीं इस शो में करोड़पति बनी महिला के साथ ही एक दिन पहले ही मुंबई से बाहर की ही एक महिला ने ५क् लाख तक का सफर तय किया था। उसे भी चैनल की ओर से किसी से बात न करने के लिए कहा गया है।

क्या खूब है, जब किसी को एक करोड़ या पचास लाख मिल जाएं, तो वह खुशी के मारे पागल हो जाता है और दुनियाभर को अपने दौलतमंद होने के बारे में बताता है। दूसरी ओर इन विजेता महिलाओं के लिए करोड़पति और लखपति होने के बाद भी किसी से कुछ न कहने का प्रतिबंध लगा हुआ है। इन महिलाओं को जीती हुई रकम खर्च करने की इजाजत है या नहीं ये शाहरुख जानें या तो चैनल वाले ही जानें!





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: