News
International International मुंबई.विश्व के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय की खूबसूरत और इंटेलीजेंट छात्राएं अपनी आर्थिक तंगी दूर करने के लिए एग बेच रही हैं और इसने व्यवसाय का रूप ले लिया है। एशियन लड़कियां नि:संतान दंपती की पहली पसंद बनी हुई हैं।
222.द्गद्दद्दस्रoठ्ठड्डह्लद्बoठ्ठद्बठ्ठष्.ष्oद्व नामक वेबसाइट उन दंपतियों के लिए है जो नि:संतान है। वे इस वेबसाइट पर लॉग ऑन कर एक अच्छी क्वालिटी के एग के लिए एग बैंक से संपर्क कर सकते हैं। वेबसाइट पर यह सुविधा भी है कि आप अपनी पसंद जाहिर कर सकते हैं कि किस देश की लड़की का एग लेना पसंद करेंगे। ये २क् से २५ साल की लड़कियां हैं जो महंगी पढ़ाई की फीस देने में असमर्थ होती हैं या एजूकेशन लोन चुकाने के लिए अपना ऐग बेचती हैं।
विश्व के बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में पढ़ रही लड़कियां धड़ल्ले से यह कार्य कर रही हैं। उनका कहना है कि पैसे के बदले में एग (स्त्री अंडाणु) देने में कोई बुराई नहीं है और वैसे भी हर महीने हम इसे फ्लश कर देते हैं उससे बेहतर है कि इसे बेच दिया जाए। इस तरह हम एक सामाजिक कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए बेचती हूं अपना ऐग २७ वर्षीय गीलब्रेथ मेसाच्यूसेट्स यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री कर रही हैं। ग्रे आंखों वाली ग्रीलब्रेथ की हाइट ५ फीट ८ इंच है। वह नि:संतान दंपती की पहली चाहत बनी हुई हैं, क्योंकि वह खूबसूरत है तथा एकैडमिक करियर बहुत अच्छा है। फिलहाल वह मेसाच्यूसेट्स के फर्टलिटी सैंटर पर एग बेचने आई है। इसके लिए उसे लगभग १क् लाख रुपए मिलेंगे। पिछले छह सालों में वह सांतवी बार अपना ऐग बेच रही हैं। अभी से ही उनके दूसरे ग्राहक भी तैयार हैं।
जुलाई में बोस्टन के एक दंपती इनका एग लेना चाहते हैं। न्यूजर्सी में इनका ऑपरेशन किया जाएगा। गीलब्रेथ यह सब कुछ पैसे के लिए कर रही हंै, क्योंकि उसने लोन पर घर खरीदा है साथ ही एजूकेशन लोन लेकर पढ़ाई कर रही हंै। गीलब्रेथ की बढ़ती डिमांड के कारण अपनी एग की कीमत हर ऑपरेशन के बाद २ लाख रुपए बढ़ा देती हैं। पहली बार जिस दंपती को उसने एग दिया था। वह बच्च ६ साल का हो गया है।
एग डोनेशन की प्रक्रिया और खतरे
न्यूयॉर्क टास्क फोर्स के अनुसार डोनर महिला को दस दिनों तक फर्टलिटी ड्रग्स देकर एग प्रोडक्शन को उत्तेजित किया जाता है ताकि एक ही साइकल में ढेर सारे एग उत्पन्न हों। इस दौरान महिला के मूड में काफी परिवर्तन आता है तथा उसकी ओवरी में सूजन आ जाती है। महिला ओवेरियन हाइपरस्ट्यूमलेशन सिंड्रोम की शिकार हो जाती है। इस स्थिति में किडनी फेल हो सकती है या ओवरी कैंसर हो सकता है। इस दौरान महिला को कई बार ब्लड टेस्ट तथा अल्ट्रा साउंड करवाना पड़ता है। जैसे ही एग का विकास हो जाता है सर्जरी कर ओवरी से एग निकाल लिए जाते हैं। महिला को स्वस्थ होने में 7 से 15दिन का समय लग सकता है।
पहली पसंद हैं एशियन महिलाएं एशियन महिलाओं के एग की ऊंची कीमत लगाई जाती है, क्योंकि विदेशों में ब्लैक हेयर बेबी तथा एशियन लुक वाले बेबी बहुत पसंद किए जाते हैं। वहां पढ़ रही एशियन लड़कियों से एड एजैंसी या ब्रोकर संपर्क करते हैं तथा ज्यादा से ज्यादा कीमत देने को तैयार रहते हैं। अन्य देशों की तुलना में एशियन लड़कियां ऐग सेल करना पसंद नहीं करतीं। एक एशियन लड़की को अपना ऐग बेचने के लिए २क् से ३क् लाख रुपए का ऑफर दिया जाता है।