पटियाला.बुड्ढा दल के निहंग प्रमुख बाबा संता सिंह का लंबी बीमारी के बाद यहां वीरवार को निधन हो गया। वे लगभग 80 वर्ष के थे। गत जनवरी से यहां के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती बाबा संता सिंह के विभिन्न अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।
बाबा ने 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद क्षतिग्रस्त अकाल तख्त के पुनर्निर्माण में सरकार की मदद कर सिख साहिबानों के हुक्मनामे की अवहेलना की थी। इसके चलते उन्हें ‘तनखइया’ (पंथ से निष्कासित) घोषित कर दिया गया था और सिख समुदाय पर उनसे संबंध रखने पर रोक लगा दी गई थी। कई साल बाद पंथ से माफी मांगने पर उनका निष्कासन रद्द हुआ था।