HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

..नहीं पहुंची बारात

कुरुक्षेत्रपिपली के मिलन पैलेस में विवाह का मंडप तैयार था। आंखों में कई सपने संजोए अनुराधा सज-संवर कर बैठी थी। लेकिन बारात नहीं आई। बारात आगमन की बाट जोहते-जोहते जब आंखें पथरा र्गई तो कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष से संपर्क साधा। दूसरी ओर से मिले जवाब से तो जैसे पलभर में ही सबकुछ धराशायी हो गया। ..आंखों ने जो सपने देखे थे, पलभर में चकनाचूर हो गए। लिहाजा कन्या पक्ष के लोगों ने पुलिस की शरण ली। दरअसल, वर पक्ष के लोगों ने बतौर दहेज कार और कुछ कैश की मांग की थी।

दहेज लोभियों को जब लगा कि उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी वे बारात लाए ही नहीं।

थाना सदर पिपली पुलिस ने दुल्हन (अनुराधा) के भाई की शिकायत पर वर एवं उसके मां-बाप के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की जांच में एसएचओ यशवंत यादव जुट गए हैं।

कार और कैश थी मांग

पिपली दुर्गा मंदिर के संचालक पं. सुरेश मिश्रा के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन अनुराधा की शादी पंचकूला सेक्टर-7 के अजय पुत्र केशोराम शर्मा से तय की थी। हालांकि वर पक्ष ने पहले किसी तरह की मांग नहीं की। बुधवार को मिलन पैलेस में दोनों की शादी होनी थी। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। काफी इंतजार के बाद भी जब बारात नहीं पहुंची वर पक्ष से संपर्क किया गया। वर पक्ष की ओर से बारात नहीं लाने की खबर से लोगों के होश उड़ गए।

बिचौलिए के जरिए जब वर पक्ष से पुन: बात की गई तो पता चला कि उन्हें कुछ नकद और कैश चाहिए। कन्या पक्ष के लोग मिन्नतें करते रहे, लेकिन वर पक्ष मांग पर अड़ा रहा। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि उन्होंने कितने की मांग की थी। इस बाबत सुबह कन्या पक्ष के लोगों ने पुलिस को शिकायत की। उधर, वर पक्ष के लोगों से बार-बार संपर्क किए जाने के बावजूद कोई बात नहीं हो सकी। एचएचओ यशवंत यादव के मुताबिक इस मामले की जांच की जा रही है। वर अजय, पिता केशोराम व मां विमला देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 498ए तथा दहेज प्रताड़ना के तहत केस दर्ज किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: