सनौली (पानीपत)एक तरफ केंद्र व राज्य सरकारें सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने और बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही है, वहीं बापौली के गांव जलालपुर-1 सरकारी स्कूल में अध्यापक बच्चों से मजदूरी करा रहे हैं। यहां बच्चर्े ईटें ढोते हैं, इनकी तराई करते हैं तथा मसाला बनाने के लिए पानी भरते हैं।
स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य के लिए मिस्त्री के साथ केवल मजदूर रखा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच माह से बच्चों से इसी तरह काम लिया जा रहा है। इस बाबत स्कूल अध्यापक देईचंद कहते हैं कि कभी-कभी मजदूर की कमी होने के कारण बच्च्रो से कार्य करा लेते हैं, जबकि अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों से जबरन काम लिया जा रहा है।