HomeHealth Health

किडनी संबंधी रोगों से रक्षा करता है विटामिन डी

वाशिंगटन. किडनी संबंधी जटिल बीमारियों (सीकेडी) की चपेट में आने से होने वाली मौतें विटामिन डी के सेवन से कम हो सकती है।

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने इस संबंध में खुलासा किया है। शोधकर्ताओं के अनुसार किडनी संबंधी बीमारियों से होने वाली मौतें विटामिन डी के सेवन से चार गुना कम हो सकती है। वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 1,418 किडनी रोगियों पर अध्ययन किया।

अध्ययन में शामिल रोगियों मे हड्डियां कमजोर करने वाला रोग ‘हाईपरपाराथाइरायड’ भी पाया गया था। इन रोगियों में पाराथाइरायड हॉरमोन स्तर को बढ़ाने के लिए विटामिन डी की खुराक दी गई।

अध्ययन दल में शामिल ब्रायन केस्टेनबाउम ने कहा कि किडनी संबंधी बीमारियों के चपेट में आने वाले रोगियों पर दो वर्षो तक अध्ययन किया गया।

शोधकर्ताओं ने रोगियों के दो समूहों में से एक के पाराथाइरायड हॉरमोन को नियंत्रित करने के लिए कोलेस्ट्रॉल दिया गया। विटामिन डी युक्त कोलेस्ट्रॉल का रोगियों पर सकारात्मक असर देखा गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: