News
International International दुबई.
इराक में आतंकवादी संगठन अलकायदा के प्रमुख अबू हमजा अल मुहाजिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
न्यूज चैनल-अल अरेबिया ने इराकी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि मुहाजिर अमेरिकी और इराकी सेना के संयुक्त अभियान में उत्तरी शहर मोसुल से पकड़ा गया। हालांकि, अमेरिकी सेना ने कहा कि उसके पास फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
उल्लेखनीय है किजॉर्डन के आतंकवादी अबू मुसाब अल जरकावी के जून 2006 में अमेरिकी सेना के हवाई हमले में मारे जाने के बाद मुहाजिर को इराक में अलकायदा का सरगना बनाया गया था। जरकावी के करीबी मुहाजिर को अबू अय्यब अल मसरी के नाम से भी जाना जाता है और अमेरीका ने उसके सिर पर 50 लाख डॉलर का इनाम रखा है।
गौरतलब है कि इराकी गृह मंत्रालय ने पिछले साल मई में कहा था कि मुहाजिर मारा गया है। लेकिन इसके तुरंत बाद अल कायदा ने मुहाजिर का एक ऑडियोटेप जारी करके उसके जिंदा होने को सबूत दे दिया।