भोपाल. राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो दर्जन अफसरों के तबादले किए हैं। भोपाल में विदिशा के संयुक्त कलेक्टर संजय कुमार की पदस्थापना की गई है। इंदौर के डिप्टी कलेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव को अवर सचिव मुख्यमंत्री निवास बनाया है।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रायसेन संयुक्त कलेक्टर योगेंद्र कुमार सिंह भोपाल में पदस्थापना आदेश में संशोधन कर दिया है और उन्हें अब नरसिंहपुर में पदस्थ किया है। इनके अलावा बालाघाट की संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मीनाक्षी सिंह की सेवाएं केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को सेवाएं सौंप दी गई हैं। उन्हें सक्षम प्राधिकारी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड बनाया है।
अपर कलेक्टर शाजापुर रवि डफरिया को झाबुआ, अनूपपुर के आरडी चौबे को सतना, झाबुआ के शेखर वर्मा को रतलाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर जीएस पुसाम को बालाघाट, दतिया के अशोक कुमार शर्मा को छतरपुर, उपायुक्त राजस्व जबलपुर हेमंत कुमार झारिया को डिंडौरी बनाया है।
संयुक्त कलेक्टर झाबुआ कैलाश बानखेड़े को नीमच, बुरहानपुर के पवनकुमार जैन को इंदौर, दतिया के केदारसिंह कुशवाहा को श्योपुर, छिंदवाड़ा के वरद मूर्ति मिश्रा को सिवनी, सिवनी के एसके नेमा को छिंदवाड़ा, श्योपुर के सोबरनसिंह तोमर को दतिया, पन्ना के मोहनलाल द्विवेदी को सीधी और नरसिंहपुर के अक्षय कुमार सिंह को जबलपुर में पदस्थ किया गया है।
साथ ही संयुक्त कलेक्टर खंडवा पीसी व्यास के तबादला आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें सीधी में पदस्थ किया गया है। डिप्टी कलेक्टर सीहोर रेवा सिंह चौहान को शाजापुर, मंडला से शिवगोविंद मरकाम को अनूपपुर, सतना के आरपी त्रिपाठी को डिंडौरी, खरगोन के श्रवण कुमार भंडारी को धार, दमोह के मनोज कुमार ठाकुर को नरसिंहपुर, झाबुआ के एमएल मालवीय को नीमच में डिप्टी कलेक्टर के तौर पर पदस्थ किया है।