HomeNewsNational National

परमाणु करार के हिमायती हैं कलाम

नई दिल्ली.पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने कहा कि भारत को अमेरिका के साथ असैनिक परमाणु करार जल्द से जल्द करना चाहिए। कलाम ने कहा कि इस करार से देश की संप्रभुता को किसी भी तरह का खतरा नहीं है।

कलाम ने कहा कि अगर कभी ऐसा लगे कि परमाणु करार की वजह से देश की सुरक्षा को किसी भी तरह का खतरा हो सकता है तो हम किसी भी समय हम करार से अपना हाथ खींच सकते हैं।

गौरतलब है कि 1998 में हुए पोखरन परमाणु परीक्षण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले कलाम ने पहली बार अमेरिका के साथ परमाणु करार के पक्ष में सार्वजनिक बयान दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: