bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

थप्पड़ विवाद: भज्जी, श्रीसंथ की पेशी आज

अहमदाबाद.हरभजन सिंह और श्रीसंथ के बीच हुए थप्पड़ विवाद की जांच के लिए बीसीसीआई द्वारा नियुक्त वकील सुधीर नानवटी के सामने आज हरभजन सिंह और श्रीसंथ पेश होंगे। दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद नानवटी इस मामले में अपना निर्णय सुनाएगें।

गौरतलब है कि थप्पड़ विवाद के मामले में जांच कर रहे वकील सुधीर नानावटी ने पत्रकारों से कहा था कि मैच के बाद हुए घटनाक्रम के फुटेज देखकर वे हैरान हो गए हैं। नानावटी के यह फुटेज बीसीसीआई के मुंबई स्थित कार्यालय में आईपीएल के अध्यक्ष और कमिश्नर ललित मोदी,बोर्ड सचिव निरंजन शाह के साथ देखी थी।

गौरतलब है कि इस मामले के तूल पकड़ने के बाद हरभजन सिंह पर 11 ट्वेंटी 20 मैचों का प्रतिबंध लगाया जा चुका है जो कि मैच रैफरी फारुक इंजीनियर का फैसला था। अब इस मामले में नानावटी जांच के बाद हरभजन सिंह के खिलाफ आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लिया जाना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: