bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

जयस्तंभ चौक पर बहुमंजिली पार्किग

रायपुर. जिला प्रशासन और नगर निगम ने जयस्तंभ चौक की किरण बिल्डिंग को तोड़ने का फैसला कर दिया। कुछ किराएदारों ने भवन तोड़ने पर आपत्ति की थी। कलेक्टर श्री बोरा ने बताया कि ये दुकानदार बिल्डिंग के बगल में एसआरपी दफ्तर की जमीन लेने पर सहमत हो गए हैं।

कलेक्टर के आदेश पर नगर निगम ने किरण बिल्डिंग के प्रभावित हिस्से में तोड़फोड़ करने की सूचना संबंधितों को दे दी। सूचना के मुताबिक 15 मई से तोड़फोड़ शुरू हो जाएगी। कलेक्टर ने गुरुवार को शाम 6 बजे अपने दफ्तर में हुई बैठक में जीई रोड चौड़ीकरण की जानकारी ली। उन्होंने जयस्तंभ चौक के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के बारे में भी पूछताछ की।

अफसरों ने बताया कि किरण बिल्डिंग टूटने से 7 हजार वर्गफीट प्लाट मिलेगा। इसके पीछे एसआरपी दफ्तर की जगह को मिलाकर भूखंड करीब 20 हजार वर्गफीट हो जाएगा। कलेक्टर ने इस जगह पर स्मूथ ट्रैफिक, सौंदर्यीकरण और पार्किग को मिलाकर ऐसे निर्माण का खाका खींचने कहा, जिससे सुंदरता भी बढ़े और समस्या भी हल हो जाए। इसीलिए इस जगह पर मल्टी स्टोरी पार्किग बनाने का फैसला किया गया।

समय के हिसाब से पार्किग
जयस्तंभ चौक पर प्रस्तावित पार्किग तीन मंजिलों वाली होगी। ग्राउंड फ्लोर पर वे लोग वाहन रख सकेंगे, जो कुछ समय के लिए आएंगे। छह घंटे से ज्यादा वाहन पार्क करनेवालों के लिए बेसमेंट आरक्षित होगा। दो या तीन घंटे के लिए प्रथम तल में पार्किग बनाई जाएगी।

निगम बनाएगा प्लान
कलेक्टर द्वारा खींचे गए खाके पर नगर निगम के अफसरों ने काम शुरू कर दिया है। इस जगह का सर्वे कर प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कंसल्टेंट ही सलाह भी ली जाएगी।

पार्किग ही क्यों?
जयस्तंभ चौक के आसपास पार्किग की जबरदस्त समस्या है। यहां स्थित रविभवन में बमुश्किल हजार लोगों की गाड़ियां पार्क होती है। इस रोड पर जवाहर मार्केट तक पार्किग की जगह नहीं है। इस चौक से पीक आवर्स में 20 से 30 हजार लोग हर घंटे गुजरते हैं।

लालगंगा शापिंग माल से लेकर शारदा चौक तक रोजाना 20 हजार से ज्यादा दुपहिया और चारपहिया वाहन खड़े होते हैं। इस इलाके के भवनों की पार्किग नाकाफी साबित हुई। ज्यादातर वाहन सड़क पर पार्क किए जाने लगे हैं। माना जा रहा है कि जयस्तंभ चौक पर पार्किग से यह समस्या दूर हो जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: