HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

सीआईएसएफ के हवाले होगी दरगाह की सुरक्षा!

अजमेर. सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हवाले करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में 15 मई को जयपुर में गृह सचिव की अध्यक्षता में होने वाली उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में निर्णय किया जा सकता है।

नाजिम कार्यालय को मिले आदेश के अनुसार बैठक में गृह सचिव, संभागीय आयुक्त दीपक उप्रेती और दरगाह नाजिम अहमद रजा समेत कमेटी के सदस्य भाग लेंगे। बैठक में दरगाह की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और भविष्य में किए जाने वाले उपायों पर विचार-विमर्श किया जाना प्रस्तावित है।

कुछ दिनों पूर्व कलेक्ट्रेट में दरगाह से जुड़े पक्षों, खुफिया महकमे के अफसरों, पुलिस व जिला प्रशासन के अफसरों की बैठक में दरगाह की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सुपुर्द करने की वकालत की गई थी। बैठक में इस सिफारिश को प्रमुखता से लिया जाएगा। अगले उर्स में जायरीन की भीड़ को देखते हुए भी व्यवस्था में बदलाव संभव है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: