मुंबई. हाल ही में उत्तर भारतीयों को निशाना बनाने वाले महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ पुलिस ने नोटिस जारी किया है।
नोटिस में उन्हें संयम बरतने और अपने भाषणों व लेखों से ऐसा कोई अपराध नहीं करने को कहा गया है जिससे कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो। राज ने हालांकि नोटिस लेने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने नोटिस को उनके आवास के बाहर चस्पा कर दिया।
ग़ौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में एमएनएस प्रमुख ने फिर उत्तर भारतीयों के ख़िलाफ़ 'आपत्तिजनक' टिप्पणियाँ की हैं और उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की माँग हो रही है।