HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

इसी साल खत्म होगा अजमेर का जल संकट

अजमेर. water ‘भास्कर’ द्वारा चलाए जा रहे जल सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत गुरुवार सुबह राज्य के सिंचाई और जल संसाधन मंत्री प्रो सांवरलाल जाट ने कहा कि उनका महकमा इस शहर के अंत तक शहर में पानी की किल्लत हर हाल में खत्म कर देगा।

एक दिन के स्टोरेज की व्यवस्था और थडौली से यहां तक लोहे की पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा इसी वर्ष पूरा हो जाएगा। तब हमें यह कहने की नौबत नहीं आएगी कि ट्रिपिंग या दूसरे कारणों से हम सप्लाई समय पर नहीं दे पाए। जलदाय मंत्री भास्कर परिसर में शहर के कुछ प्रमुख स्कूलों के चुनिंदा छात्रों से मुखातिब हुए थे।

बच्चों ने उनसे राज्य और अजमेर में पानी की समस्या से जुड़े अनेक सवाल किए जिनका उन्होंने सटीक जवाब दिया। टीम भास्कर ने भी किए थे उनसे सवाल, जिनमें से एक था ‘वह कौन सा दिन होगा जिस दिन आप यह कहने की स्थिति में होंगे कि आज से शहर में पानी की किसी भी कारण से किल्लत नहीं रहेगी।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: