HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

संदीप ने किए मंदिरों के दर्शन

महाजन. इंडियन ऑयडल संदीप आचार्य ने गुरुवार को महाजन कस्बे में परिजनों के साथ विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप अपनी मां व भाई के साथ यहां आया। इस मौके पर संदीप के प्रशंसक सांवल पुरोहित, धीरज, गणोश, जयप्रकाश रंगा, सुमित लखोटिया आदि ने भी नृसिंह मंदिर में दर्शन किए।

संदीप की मां का ननिहाल कस्बे के बोहरा परिवार में है। करीब चार घंटे यहां रुके संदीप ने प्रशंसकों के साथ पतंगबाजी और फोटोग्राफी का भी आनंद लिया। सांवल पुरोहित ने बताया कि संदीप की सादगी से प्रशंसक काफी खुश हुए।

संदीप के गांव में पहुंचने की खबर तेजी से फैली और ग्रामीण उससे मिलने के लिए पहुंचने लगे। कुछ लोगों को जब संदीप के गांव पहुंचने की खबर मिली तब तक वह शहर के लिए रवाना हो चुका था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: