सांडेराव-सुमेरपुर (पाली). नेशनल हाइवे 14 पर सांडेराव के पास गुरुवार को दिन में सवारियों से भरी जीप को ट्रोला चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से दो को जोधपुर रेफर किया गया है।
यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे लोग फंस गए। मृतकों में एक महिला समेत दो लोगों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। गुंदोज गांव का शिवलाल कुम्हार तूफान जीप में सवारियां भर कर गुरुवार को दिन में करीब चार बजे पाली से सुमेरपुर की ओर जा रहा था। सांडेराव से आठ किलोमीटर आगे सामने से एक ट्रक को ओवरटेक कर आ रहे ट्रोला के चालक ने जीप को टक्कर मार दी। यह भिडं़त इतनी खतरनाक थी कि जीप के परखचे उड़ गए। प्रशासन ने बाद में घायलों को पहले सांडेराव तथा बाद में पाली के बांगड़ अस्पताल में पहुंचाया गया। एक किशोर व अधेड़ की हालत गंभीर होने पर देर शाम को जोधपुर रेफर किया गया।
मृतकों के नाम(दो की शिनाख्त नहीं)
1.शिवलाल कुम्हार पुत्र अनाराम, गुंदोज (जीप चालक)
2. लालाराम सुथार पुत्र देवाराम सुथार,खिवांदी(सुमेरपुर)
3. जैसलमेरिया (18 ) पुत्री भाखरिया मदारी,सुमेरपुर
4. किरण (30) पुत्री रायाजी मदारी,सुमेरपुर
5. नारायणलाल सुथार(48 ) पुत्र पुखजी निवासी गुड़ा मेहकरण (मारवाड़ जंक्शन)
——
घायलों के नाम-
1.प्रदीप कुमार गर्ग पुत्र खुमाराम,बिसलपुर(सुमेरपुर)
2.घीसूलाल सुथार,खिंवादी (सुमेरपुर)
3.माणकसिंह रावणा राजपूत पुत्र कांतिजी,गुंदोज
4.प्रेम सागर रेगर(15),पाली(जोधपुर रेफर)
5.जसाराम(जोधपुर रेफर)