HomeNewsRajasthanKota Kota

तीन नए ट्यूबवैल से होगी सप्लाई

कोटा. स्वामी विवेकानंद नगर के 12 सेक्टरों में रहने वाले 12 हजार परिवारों के पेयजल की दिक्कत अगले सप्ताह तक दूर हो जाएगी। जलदाय विभाग इलाके में तीन नए ट्यूबवैल प्रारंभ करेगा। यदि इसके बाद भी सप्लाई नहीं सुधरी तो अकेलगढ़ हैडवर्क्‍स से सप्लाई देने के प्रयास किए जाएंगे।

‘भास्कर’ ने गुरुवार को ‘पूरी कॉलोनी का पानी बंद’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर स्वामी विवेकानंद नगर की पेयजल दिक्कत का खुलासा किया था। इसके बाद जलदाय विभाग के अधिकारी जेईएन पीसी उपाध्याय ने मौका मुआयना कर माना कि इलाके में पेयजल की दिक्कत है और लोगों को रोजाना 25 से 30 मिनट ही पानी मिल पा रहा है।

एईएन केसी त्यागी ने बताया कि 1 मई को ही स्वामी विवेकानंद नगर योजना जलदाय विभाग के पास आई है। इस समय कॉलोनी में 6 ट्यूबवैल से 7 लाख लीटर पानी लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि, जरूरत 13 लाख लीटर की है।

इस इलाके में 3 नए ट्यूबवैल लगे हैं जिन्हें विद्युत विभाग से बातचीत कर अगले सप्ताह प्रारंभ करा दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि पानी की कमी रही तो उच्चधिकारियों से चर्चा कर अकेलगढ़ हैडवर्क्‍स से पानी देने के प्रयास किए जाएंगे।

सीएडी रोड पर लीकेज नहीं मिला
सीएडी रोड पर इनकम टैक्स ऑफिस के सामने एक इंची पाइप लाइन का लीकेज गुरुवार को भी दुरुस्त नहीं हो पाया। जलदाय विभाग का कहना है कि इसका लीकेज नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को भी लीकेज ढूंढकर उसे ठीक करने का कार्य किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: