HomeNewsInternational International

नरगिस से 15 लाख लोग प्रभावित: यूएन

यंगून. संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया है कि म्यांमार में शनिवार को आए भीषण तूफान में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र म्यांमार की जुंटा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय मदद लेने में देरी करने से पर चिंता व्यक्त की है। म्यांमार में जिस तरह से तूफ़ान पीड़ितों तक राहत पहुँचाने की व्यवस्था की जा रही है उससे संयुक्त राष्ट्र बेहद निराश है।

संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार की सरकार से अपना रवैया बदलने की अपील करते हुए कहा है कि सहायता के पीछे संयुक्त राष्ट्र की कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। यूएन का अनुमान है कि म्यांमार के तूफ़ान पीड़ित इलाक़ो में कोई 15 लाख लोग राहत पहुँचने का इंतज़ार कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार आए भीषण तूफ़ान में 22 हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे और 41 हज़ार से अधिक लोग लापता बताए गए थे। म्यांमारमें अमरीकी राजनयिकों का कहना है कि इस तूफ़ान में एक लाख से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: