HomeNewsRajasthanKota Kota

कैंसर रोगियों को मिलेगा उपचार

कोटा. कोटा मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध एमबीएस अस्पताल में कैंसर रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए ब्रेकीथेरेपी मशीन शीघ्र ही स्थापित की जाएगी। कैंसर रोग विभागाध्यक्ष डा. ए.आर.गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों कोटा मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध एमबीएस अस्पताल के कैंसर विभाग के विकास के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दो करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे।

इस राशि में से सवा करोड़ रुपए की राशि से ब्रेकीथेरेपी मशीन तथा शेष राशि भवन निर्माण पर खर्च करनी थी। भवन निर्माण का काम पूरा हो चुका है। ब्रेकीथेरेपी मशीन जर्मनी से आयतित की गई है। जल्द ही यह दिल्ली से यहां लाई जाएगी।

इसके 15 मई तक कोटा पहुंचने की संभावना है। यह मशीनबीकानेर व जयपुर के अस्पतालों मेंं पूर्व से ही उपलब्ध है। ब्रेकीथेरेपी मशीन से मुंह, स्तन, गले व भोजन नली के कैंसर के रोगियों का बेहतर उपचार हो सकेगा।

मशीन की क्या है विशेषता
ब्रेकीथेरेपी मशीन फुली कम्प्यूटराइज्ड होगी। इस मशीन से रोगी को उसी हिस्से में रेडियेशन दिया जा सकेगा। जहां उसको जरूरत है। रेडियेशन की मात्रा भी कम्प्यूटर से तय होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: