News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati रींगस/दांतारामगढ़. बानूड़ा में एक महिला छह महीने की बच्ची को लेकर कुएं में कूद गई। हादसा बुधवार रात करीब तीन बजे हुआ। तीस वर्षीय सुनीता पत्नी कमल शर्मा का आठ साल पहले विवाह हुआ था। पांच अप्रैल को उसकी मां की मौत होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।
इसी वजह से बुधवार को जेठानी ने उसे अपने साथ ही सुलाया हुआ था। लेकिन देर रात वह बिना बताए घर से बाहर निकली गई। बाद में गांव के सार्वजनिक कुएं में बच्ची को लेकर कूद गई। सुबह कमरे में नहीं मिलने पर परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया। गांव में ढूंढने पर सार्वजनिक कुएं के पास उसकी चप्पल मिली।
इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और शवों को बाहर निकाला गया। बाद में महिला के पीहर पक्ष के लोगों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपे गए। थानाप्रभारी महावीर मीणा ने बताया कि उसका पति आसाम में नौकरी करता है। उसके एक बेटी है। मृतका का पीहर पाटोदा में था।