News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सादुलपुर. तहसील के ग्रामीण क्षेत्र से तस्करी के जरिए हरियाणा ले जाई जा रही खेजड़ी की हरी लकड़ियों को रोक पाने में राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग तीनों ही असफल साबित हो रहे हैं। पुलिस एवं वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार खेजड़ी की कटाई एवं तस्करी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। सादुलपुर-तारानगर, चूरू व सरदारशहर तहसील के ग्रामीण अंचल से क ई टन हरी लकड़ियां दलालों के मार्फत तस्करी कर हरियाणा ले जाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सादुलपुर के हांसियावास, न्यांगल बड़ी व छोटी, ढिगारला, धानोठी, सिद्धमुख, चैनपुरा, हमीरवास, बास भरींड, नवां, भैंसली, रामपुरा, रतनपुरा, मूंदी, डोकवा आदि गांवों से चूरू के जोहड़ी, चलकोई, तारानगर के बूचावास व भालेरी सहित सरदारशहर के ग्रामीण क्षेत्रों से इस धंधे में लिप्त लोग लकड़ियां ट्रक, टाटा 407, ट्रैक्टर व जीप में भरकर सड़क व कच्चे रास्तों से हरियाणा ले जा रहे हैं।
आंकड़े एक नजर में
वर्ष 2006 में दर्ज प्रकरण : राजगढ़ पुलिसथाना में 9, हमीरवास में 3 व सिद्धमुख में 6 मुकदमे
वर्ष 2007 में दर्ज प्रकरण : राजगढ़ में 18, हमीरवास में 16, सिद्धमुख में 11 मुकदमे।
अप्रैल 08 तक : राजगढ़ 4, सिद्धमुख 2, हमीरवास 16
>> अगर इसी तादाद में हरे पेड़ कटते रहे तो पर्यावरण का सुरक्षित रह पाना मुश्किल हो जाएगा।
संत रतनदास कबीर चेतना आश्रम
>> हरी लकड़ियों की तस्करी पर रोक नहीं लगने के लिए राजस्व विभाग जिम्मेदार है। जब तक राजस्व विभाग क ी ओर से कार्रवाई नहीं की जाती तब तक हरी खेजड़ी के पेड़ काटे जाने पर रोक लग पाना असंभव है।
राहुल पारीक, जिलाध्यक्ष पारीक महासभा
>> क्षेत्र से हरे पेड़ों की धड़ल्ले से हो रही कटाई पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो क्षेत्र वृक्ष विहीन हो जाएगा। जिससे पर्यावरण को खतरा बढ़ सकता है।
डा. बीएल प्रजापति