News
International International वॉशिंगटन. अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी में हो रहे चुनाव में आगे चल रहे बराक ओबामा ने कहा है कि अगर वह अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को हराने में कामयाब होते हैं तो उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
ओबामा ने एनबीसी न्यूज से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है हिलेरी उपराष्ट्रपति पद के लिए काबिल उम्मीदवार हैं। वह राष्ट्रपति बनने के लिए भी काबिल उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति की कुर्सी की उम्मीदवारी के लिए अभी तक उनका अभियान थमा नहीं है। लेकिन जब इसका फैसला हो जाएगा, तो वह उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
ओबामा ने हिलेरी के बारे में कहा-वह जुझारू और विवेकशील हैं। वह क्षमतावान हैं। इसलिए निश्चित रूप से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट में उनका नाम होना चाहिए। मंगलवार को हुए प्राइमरी चुनावों में ओबामा ने नॉर्थ कैरोलाइना में भारी जीत दर्ज की थी, जबकि इंडियाना में वह हिलेरी से मामूली अंतर से हार गए थे।