Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeBusinessCorporate Corporate

मंहगाई दर बढ़कर 7.61 फीसदी

नई दिल्ली. मंहगाई को कम करने से सारे सरकारी उपायों को बेअसर साबित करते हुए मंहगाई दर साढ़े तीन सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए 7.61 फीसदी पहुंच गई है। यह आकंडा 26 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते के बाद आया है।

गौरतलब है कि 19 अप्रैल को मंहगाई दर 7.57 फीसदी,12 अप्रैल को 7.33 फीसदी, 5 अप्रैल को 7.14 फीसदी और 29 मार्च को 7.41 फीसदी थी। सरकार ने पिछले कुछ महीनों में मंहगाई दर को कम करने के लिए बहुत से उपाय किए लेकिन सारे दावों के बावजूद भी मंहगाई दर कम नहीं हो रही है लेकिन सरकार ने उम्मीद नहीं छोड़ा है। कल ही मनमोहन सिंह ने जनता को आश्वासन दिया है कि सरकार मंहगाई दर को कम करने में कामयाब हो जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीने में बढ़ती मंहगाई ने आम जनता के नाक में दम कर दिया है। आवश्यक वस्तुएं जैसे फल और सब्जी के दाम में 1 प्रतिशत, मछली के दाम में 2 प्रतिशत और मसालों के दाम में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

जबकि दाल, सरसों के तेल और खाने के तेल के दाम में एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि स्टील कंपनियों के आश्वासन के बाद भी स्टील के दाम में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: