News
International International नई दिल्ली.
अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए आनाकानी करने के लिए पहले से आलोचना झेल रही मंम्यार सरकार को एक ओर बड़ा झटका लगा है। भारत ने दावा किया है कि हमारे मौसम विभाग ने मंम्यार सरकार को भीषण तूफान की चेतावनी तकरीबन 36 घंटे पहले ही दी थी।
मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को ही बंगाल की खाड़ी में हो रहे उथल-पुथल का पता चल गया था। मौसम विभाग के प्रवक्ता बी.पी यादव ने कहा कि तूफान की आंशका के बाद से ही हमने इसके मार्ग की नियमित जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने मंम्यार सरकार को बताया था कि मौसम तेजी से बिगड़ रहा है और हमने तूफान की जानकारी 1 मई को ही मंम्यार सरकार तक पहुंचा दी थी।