Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
बेंगलूरु की 19 साल की मॉडल अनुष्का शर्मा को यशराज बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित तीसरी फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख खान के साथ भूमिका के लिए चुन लिया गया है।
इस बारे में निर्माता यश चोपड़ा कहते हैं कि, “हम ऐसी लड़की की तलाश कर रहे थे जो सही मायने में पंजाब के छोटे शहर की लड़की के गुण लिए हों। हमें ये खासियत अनुष्का में मिल गई है।”
भले ही अनुष्का को पहले से किसी भी तरह के अभिनय का अनुभव न हो पर उसकी अनोखी ऊर्जा देखकर हमें भरोसा हो गया कि वे शाहरुख खान के विपरीत जमेगी।”
गौरतलब है कि फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ की शूटिंग 16 मई से शुरु होगी। इस फिल्म को दुनियाभर में 12 दिसम्बर को प्रदर्शित किया जाएगा।