पणजी. ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट कीलिंग की संदेहास्पद मौत के मामले में गोवा पुलिस ने शुक्रवार को स्कारलेट की मां फिओना को समन भेजा है।
बताया जा रहा है कि मीडिया में दिए गए फिओना के बयान पर गोवा पुलिस ने उसे तलब किया है। पिछले दिनों फिओना ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्कारलेट की हत्या का आरोप लगाया था और कहा था कि वह स्कारलेट के हत्यारों को जानती है।
गोवा पुलिस ने फिओना के इस बयान पर आपत्ति लेते हुए समन जारी किया है और फिओना से पूछा है कि अगर वे हत्यारों को जानती हैं तो उन्हें उनके नाम आदि पहले पुलिस को बताने चाहिए।
संबंधित खबरें
* मैं अपनी बेटी के कातिल को पहचानती हूं