HomeNewsNational National

सांबा बार्डर पर गोलीबारी, घुसपैठ नाकाम

जम्मू. भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने एक बार फिर सीज फायर का उल्लंघन किया है। वीरवार देर रात पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू क्षेत्र के सांबा सेक्टर में जबरदस्त गोलीबारी की। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोलीबारी के बाद सांबा व आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया। इस घटना के बाद विरोध जताने के लिए बीएसएफ ने शुक्रवार को पाक रेंजर्स के साथ बैठक की।

उधर, कुछ बीएसएफ अधिकारी इसे पाकिस्तान की ओर से आतंकी घुसपैठ की कोशिश मान रहे हैं। उन्होंने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि गोलीबारी में पाक रेंजर्स शामिल नहीं थे। बताया जाता है कि पाकिस्तान की ओर से करीब एक हजार गोलियां दागी र्गई और बड़ी मात्रा में ग्रेनेड फेंके गए। ग्रेनेड से सीमा की तारबंदी को कई जगह नुकसान पहुंचा।

पीछे हटे आतंकवादी

बीएसएफ डीआईजी जेबी सांगवान के अनुसार गोलीबारी करने वाले ग्रुप में करीब 15 लोग थे। फायरिंग करीब आधा घंटा चली। फिर आतंकियों का ग्रुप पीछे हट गया। एक अधिकारी का कहना था कि पाक रेंजर्स की जानकारी के बिना आतंकी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर ही नहीं सकते। 2003 में हुए सीज फायर के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से इतनी जबरदस्त गोलीबारी पहली बार हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: