News
International International इस्लामाबाद.
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री चौधरी अहमद मुख्तार ने दावा किया है कि अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन पाकिस्तानी भूमि पर नहीं छुपा है।
मुख्तार ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल में दिए गए इंटरव्यू में कहा कि मुझे नहीं लगता कि ओसामा पाकिस्तान में है क्योंकि हमने छानबीन कर लिया है। गौरतलब है कि वेस्टर्न मीडिया हमेशा दावा करती है कि ओसामा पाकिस्तान के आदिवासी इलाके में छुपा हुआ है।
अहमद मुख्तार ने स्वीकार किया कि पाक से सटे अफगानिस्तानी इलाके में नजर रखना मुश्किल है लेकिन हम कोशिश कर रहे है कि अपने देश के आस-पास के इलाके सेअलकायदा के नेटवर्क को खत्म कर सकें।
अहमद मुख्तार ने कहा कि मेरी जानकारी कि अनुसार अलकायदा में 100 से ज्यादा आतंकवादी होगें। उन्होंने कहा कि हम इन आतंकवादियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
अहमद मुख्तार ने स्वीकार किया कि पहले पाकिस्तानी सेना को कुछ कारणों के आतंकवाद से लड़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ता था लेकिन पिछले दो सालों में परिस्थियांबदल गई हैं। अहमद मुख्तार ने कहा कि आंतकवाद से सिर्फ हमारी सेना ही नहीं बल्कि आम जनता भी लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना सेनाआतंकवादियों से नहीं लड़ सकती।