अहमदाबाद. आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के कार्यवाहक कप्तान रहे हरभजन सिंह द्वारा मैच के बाद किंग्स 11 पंजाब के खिलाड़ी श्रीसंथ को थप्पड़ मारने के मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। दोनों खिलाड़ियों को मामले की जांच कर रहे सुधीर नानावटी ने तलब किया था।
इससे पहले हरभजन सिंह अहमदाबाद पहुंचे और दोनों खिलाड़ियों ने बोर्ड द्वारा नियुक्त नानावटी से मुलाकात की। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि श्रीसंथ इस मामले में खुलकर बोलने वाले हैं। इस सुनवाई के दौरान बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह भी मौजूद रहेंगे।
दोनों खिलाड़ी नानावटी के सामने अपना पक्ष रखेंगे। गौरतलब है कि इस सुनवाई के बाद नानावटी अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंपेंगे जिसके आधार पर हरभजन सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
* थप्पड़ विवाद: भज्जी, श्रीसंथ की पेशी आज
* भज्जी ने खत लिखा, एक और मौका मांगा
* थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से देना चाहते थे श्रीसंथ
* टीवी पर मैच देख समय बिता रहे भज्जी
* भज्जी-श्रीसंथ मामले के फुटेज पर नानावटी हैरान
* आक्रामक रवैया नहीं छोड़ूगा:श्रीसंथ
* भज्जी, श्रीसंथ की पेशी शुक्रवार को