नई दिल्ली. सीरी फोर्ट के पास पेड़ काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नोटिसों की बाढ़ लगा दी और डीडीए समेत चार पक्षों को नोटिस थमाए।
सीरी फोर्ट के पास 14 एकड़ जमीन पर पेड़ काटे जाने के मामले के तूल पकड़ने के बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली सरकार और पर्यावरण मंत्रालय के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम समिति को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।