Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsInternational International

नेल्सन मंडेला अब आतंकवादी नहीं

वॉशिंग्टन. अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने आखिरकार एक विधेयक पारित कर लंबे समय तक आतंकवादियों की सूची में रखे गए दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और उनकी अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस को सूची से हटाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

प्रतिनिधि सभा ने इस संबंध में एक विधेयक पारित किया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने मंडेला तथा एएनसी पर आतंकवादी होने की सरकार द्वारा लगाई गई मोहर को हटाने के प्रावधान वाले विधेयक को मंजूरी दे दी।

मंडेला को 15 साल पहले नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था। सदन की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष होवार्ड एल. बरमन द्वारा पेश विधेयक के प्रावधानों से अमेरिकी रिकॉर्ड से ऐसे सभी आँकड़ों को निकाल दिया जाएगा जो एएनसी और मंडेला समेत उसके नेताओं को आतंकवादी बताते हों।

पिछले माह अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडोलीजा राइस ने इस स्थिति को अमेरिका के लिए परेशानी में डालने वाली करार दिया था। उन्होंने कहा था कि यह ऐसा देश है जिसके साथ अब हमारे शानदार संबंध हैं, लेकिन यह परेशानी में डालने वाला मामला है।

प्रतिनिधि सभा द्वारा उठाए गए इस कदम को विदेश विभाग का समर्थन है और अमेरिकी सीनेट में भी इसे व्यापक समर्थन प्राप्त है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों तथा शुभचिंतकों को उम्मीद है कि इस मामले में निर्णायक कार्रवाई वरिष्ठ राजनेता के जुलाई में अपना 90वाँ जन्मदिन मनाए जाने से पहले ही पूरी हो जाएगी।

बरमन ने कहा कि हैरानी में डालने वाली बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका द्वारा ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन किए जाने के बावजूद एएनसी को लेकर अमेरिका की स्थिति में इस दौरान कोई बदलाव नहीं आया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

  • मुस्लिम रीति से दफनाया जाएगा जैक्सन को
  • स्कूलों में पूछा जा रहा है - कहीं आप आतंकी तो नहीं ?
  • मौलाना फजलुल्ला मारा गया?
  • रावलपिंडी में फिदायीन हमला, 6 मरे
  • मौलवी ने कार्ला ब्रूनी को बताया वेश्या
  • तालिबान ने खुद मार डाले अपने 18 साथी
  • विमान दुर्घटना : 12 घंटे तक मलबे के सहारे तैरती रही किशोरी
  • ऑस्ट्रेलिया में 54 विदेशी छात्र मारे गए, आधे भारतीय
  • 153 यात्रियों सहित विमान महासागर में गिरा
  • जैक्सन की वसीयत में मां, बच्चों के नाम संपत्ति
  • जैक्सन के शरीर पर थे हजारों छेद, पेट में दवाएं
  • दो वर्ष की उम्र में दम मारो दम
  • दुनिया के टॉप टेन नाकाम देशों की सूची में पाक भी
  • बैतुल्ला के सिर पर पांच करोड़ का इनाम
  • ...अब तालिबान ने हिंदुओं से मांगा 60 लाख का जजिया
  • लाखों अश्लील तस्वीरों के साथ गिरफ्तार
  • नेस्डैक के पूर्व चेयरमैन की संपत्ति जब्त होगी
  • एयर फ्रांस विमान हादसा : शवों की तलाश बंद
  • इंटरनेट पर चला एमजे का जादू,गूगल के भी होश उड़े
  • रहस्य में घिरा रहा माइकल जैक्सन का व्यक्तित्व
  • जैक्सन का शव परिवार को सौंपा गया
  • ओबामा की टीम में कश्मीरी मूल की महिला
  • .... तो क्या मॉरफीन के कारण हुई जैक्सन की मौत ?
  •