जयपुर. आरसीए द्वारा माफी मांगे जाने के बाद राजस्थान सरकार ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में लगाया ताला खोल दिया है।
विभिन्न स्रोतों से मिली खबरों के मुताबिक आरसीए और राजसथान खेल परिषद के बीच हुए विवाद के बाद सरकार ने यहां ताला लगा दिया था। स्टेडियम के बाहर जोरदार हंगामे के कारण यहां हालात को काबू में करने के लिए पुलिस पहुंच गई थी।
बताया गया है कि स्टेडियम के बाहर आरसी के कर्मचारियों ने वेतन संबंधी समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। आरसीए (राजस्थान क्रिकेट अकादमी) द्वारा माफीनामा दिए जाने के बाद यहां लगाए गए ताले को खोल दिया गया। गौरतलब है कि तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक आईपीएल टूर्नामेंट में आज रात राजस्थान रॉयल्स और डेक्कन चार्जर्स का मैच इस स्टेडियम में खेला जाना है।