Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeSportsCricket Cricket

भज्जी-श्रीसंथ थप्पड़ विवाद : सुनवाई पूरी

अहमदाबाद. हरभजन सिंह और श्रीसंथ के बयान दर्ज करने के बाद शुक्रवार को बोर्ड द्वारा नियुक्त आयुक्त सुधीर नानावटी ने थप्पड़ मामले की सुनवाई पूरी कर ली है।

आज दोनों खिलाड़ियों के बयान बोर्ड के सचिव निरंजन शाह की मौजूदगी में दर्ज किए गए। सुनवाई खत्म होने के बाद बताया गया है कि नानावटी अपनी रिपोर्ट 12 मई को बीसीसीआई को सौंपने वाले हैं। यह भी बताया गया है कि बीसीसीआई नानावटी की रिपोर्ट को अनुशासन समिति के पास भेजेगी और समिति हरभजन सिंह पर रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई करेगी।

विभिन्न सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक नानावटी ने भज्जी से करीब 1 घंटे तक पूछताछ की जबकि श्रीसंथ के बयान आधे घंटे के समय में दर्ज किए गए। इस पूरी सुनवाई को चार कैमरों में कैद किए गए हैं।

सुनवाई के बाद नानावटी ने कहा है कि वे दोनों खिलाड़ियों के बयानों से संतुष्ट हैं और किसी से भी दोबारा पूछताछ करने की कोई जरूरत नहीं है। वे अपनी अंतिम रिपोर्ट सोमवार को बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार को सौंप देंगे।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: