HomeNewsInternational International

नो मीडिया प्लीज!

वॉशिंग्टन. जॉर्ज बुश की बड़ी बेटी जेना बुश की 10 मई को हाने वाली शादी में मीडिया को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता गार्डन जानडोरे ने बताया कि टैक्सस के सुदूर में 1600 एकड़ में फैले फार्म में शादी की तैयारी के लिए जॉर्ज बुश रवाना हुए हैं।

मीडिया द्वारा कवरेज की बात पूछे जाने उन्होंने कहा कि हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि शादी की जानकारी पूरी तरह मीडिया से दूर नहीं रखी जाएगी। उन्‍होंने कहा कि जेना और हेनरी की शादी उनके परिवार और मित्रों के लिए एक निजी समारोह है, लेकिन शादी की तस्वीरें जारी की जाएंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: