HomeNewsNational National

वेणुगोपाल ने संभाला पदभार

नई दिल्ली. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. पी. वेणुगोपाल पाँच महीने बाद शुक्रवार सुबह फिर अपने कार्यालय आए और विधिवत अपना कामकाज शुरू कर दिया।

उच्चतम न्यायालय द्वारा एम्स संशोधन को निरस्त किए जाने के बाद कल डॉ. वेणुगोपाल फिर से एम्स के निदेशक पद पर बहाल हो गए।

वेणुगोपाल शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे अपने कार्यालय आए और वहाँ के कर्मचारियों से बातचीत करने के बाद अपना कामकाज शुरू कर दिया।

एम्स के सभी विभागों के डॉक्टर आज सुबह ही अपने अपने कार्यालय और विभागों में पहुँच गए थे और कामकाज शुरू कर दिया था। उच्चतम न्यायालय के फैसले के कारण डॉक्टर समुदाय भी आज इस संबंध में अधिक चर्चा नहीं कर रहे थे।

एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि इस विवाद के कारण एम्स में डॉक्टर समुदाय दो गुटों में विभाजित हो गया था, जिसका सबसे अधिक नुकसान रोगियों को हो रहा था। ओपीडी में आए रोगियों का भी कहना था कि अब स्थिति में सुधार आएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: